कलीनगर। तहसील क्षेत्र के मैनाकोट गांव में भाकियू अराजनीतिक ने किसान पंचायत का आयोजन किया। इसमें कई किसानों को संगठन का नया सदस्य बनाया गया।
जिलाध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने कहा कि असंगठित होने से किसान परेशान हैं। समस्याओं का हल करने के लिए किसानों को एकजुट रहना होगा। पंचायत में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। मैनाकोट गांव निवासी अतीक खां को तहसील उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर जिला सचिव अखिलेश यादव, जिला उपाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह खैरा, सुखदेव, सोनू, इमाम अली आदि मौजूद रहे। संवाद