पीलीभीत। महिला सम्मान में भाजपा जिले में 23 से 30 अप्रैल तक जिले की नगर निकाय व पंचायत बोर्ड में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जन आक्रोश यात्रा निकालेगी। मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर हुई जिला कमेटी की बैठक में जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने बताया विपक्ष ने जो संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध किया व बिल पास नही होने दिया। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर जिले में 23 से 30 अप्रैल तक जन आक्रोश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसमें 22 को जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता का आयोजन होगा। संवाद