फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छुट्टा पशुओं को न पकड़ने के विरोध में भाजपा विधायक के पिता ने दिया धरना

Tue, 03 Oct 2023 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। भाजपा के विधायक विवेक वर्मा के पिता एवं पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने छुट्टा पशुओं की समस्या को लेकर सोमवार को मंडी परिसर में धरना दिया। उनका कहना है कि गोआश्रय स्थल बन जाने के बावजूद किसानों को इन पशुओं से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छुट्टा पशुओं की समस्या काफी गंभीर है। पशु किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं। इससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। इस समस्या का समाधान किया जाना बहुत जरूरी है।

उनकी दूसरी मांग थी कि राजस्व अधिनियम की धारा 67 के तहत जारी नोटिस निरस्त किए जाएं। रामसरन के मुताबिक तहसील के अधिकारियों ने बड़ी संख्या में ग्रामीणों को नोटिस जारी कर दिए हैं। ग्राम समाज की जमीन से कब्जे हटाने के लिए यह धारा इस्तेमाल करते हुए नोटिस देने से पहले पड़ताल की ही नहीं गई है। इन नोटिसों को निरस्त करने के लिए वह कई बार अधिकारियों से अनुरोध कर चुके हैं, मगर कोई ध्यान नहीं दिया गया। 
विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारी इन दोनों गंभीर समस्याओं का जानबूझकर निस्तारण नहीं कर रहे हैं। धरनास्थल पर हुई सभा का संचालन प्रमोद गुप्ता ने किया। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के लिहाज से पूरे दिन पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें