पीलीभीत। पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा ही वर्तमान और भाजपा ही भविष्य है। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह 2014 से यही गाना गा रहे हैं कि भाजपा जा रही है और सपा आ रही है, लेकिन सपा, समाप्तवादी पार्टी हो गई है तो भाजपा विकासवादी पार्टी। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। 2047 तक कांग्रेस, सपा या बसपा। इनके लिए कोई जगह नहीं है। जनता देश और प्रदेश भाजपा के नाम कर चुकी है।
लोकतंत्र मजबूत, राहुल का भविष्य खतरे में
उप मुख्यमंंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक सवाल के जवाब में कहा कि लोकतंत्र मजबूत है। सपा-कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उनका जब राजनीतिक भविष्य खतरे में पड़ गया तो उनको लोकतंत्र खतरे में नजर आ रहा है। लोकतंत्र मजबूत है। राहुल गांधी, अखिलेश यादव का भविष्य खतरे में है। संवाद