फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रतियोगिताओं में बीसलपुर सरस्वती विद्या मंदिर का रहा दबदबा

Fri, 22 Sep 2023 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर के ​शिशु विहार इंटर कॉलेज में आयोजित रंग उत्सव कार्यक्रम में भाग लेते छात्र छात्राएं । 
विज्ञापन
बीसलपुर। शिशु विहार इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थी छाए रहे।
विज्ञापन

संगीत वादन में तप्त सक्सेना पहले स्थान पर रहे। नाटक मंचन में नयना देवल पहले और शिवी दूसरे स्थान पर रहीं। दृश्य कला में अनामिका पहले स्थान पर रही। शास्त्रीय नृत्य में निशा ने पहला, रिया ने दूसरा और सुहानी ने तीसरा स्थान पाया। बालक वर्ग की लोक नृत्य प्रतियोगिता में अजय पहले और अमन दूसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में आरोही पहले और नेहा दूसरे स्थान पर रहीं।
संगीत गायन में नेहा ने प्रथम और शिवी ने द्वितीय स्थान पाया। छात्र वर्ग की रंगोत्सव प्रतियोगिता में हसनैन रजा पहले स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में निशा पहले, निहालसी दूसरे और लक्ष्मी तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में अमन पहले, ईश्वर सक्सेना दूसरे और अजय तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में रिंकी पहले स्थान पर रहीं। कोलाज मेकिंग में प्रियंका पहले स्थान पर रहीं। वेस्ट मेटेरियल गुड्स मेकिंग में नंदिनी पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

बालक वर्ग की सुलेख प्रतियोगिता में हसनैन रजा पहले और प्रियांक दूसरे स्थान पर रहे। स्केचिंग में अर्पित गौतम पहले स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में आशु देवी पहले और दीक्षा वर्मा दूसरे स्थान पर रहीं। पोस्टर में स्वास्ति पहले स्थान पर रहीं। रंगोली में दीक्षा वर्मा पहले, सिंपल वर्मा दूसरे और नेहा वर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिताएं नोडल अधिकारी सीमा सक्सेना की देखरेख में हुर्ईं। संचालन शिशु विहार इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रभात सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें