फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: देवहा नदी से कटा बीसलपुर-हरोपट्टी मार्ग, आवागमन बंद

Tue, 15 Aug 2023 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर के गांव रमपुरा के पास देवहा नदी ने काटी सड़क । संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। देवहा नदी तेजी से कटान करके भारी तबाही मचा रही है। गांव रंपुरा के पास बीसलपुर-चौसर हरदोपट्टी मार्ग का करीब 10 मीटर हिस्सा कट गया है। इससे मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है।
विज्ञापन

देवहा नदी चार दिन से उफान पर है। नदी ने गांव रंपुरा के पास चौसर हरदोपट्टी मार्ग के करीब 10 मीटर हिस्से को काट दिया है। आवागमन ठप हो जाने से चौसर हरदापट्टी, पटनिया, परेवा, किशनी, मितेपुर, ललौर, गुजरानपुर और रंपुरा परवीन आदि गांंवों के लोगों को अब चुर्रासकतपुर होकर बीसलपुर आना-जाना पड़ रहा है। एसडीएम सचिन राजपूत ने बताया कि लोक निर्माण विभाग को सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें