फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युवती से शादी का झांसा देकर राजस्थान में दुष्कर्म, इंस्टाग्राम पर युवक से हुई थी दोस्ती

Thu, 01 Feb 2024 04:00 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

युवती ने बरेली के शीशगढ़ निवासी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसके खिलाफ बीसलपुर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बीसलपुर की युवती से बरेली के युवक ने शादी का झांसा देकर राजस्थान में दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती ने बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी बरेली के कस्बा शीशगढ़ के युवक से दोस्ती हो गई थी। उस युवक ने 31 दिसंबर को उसे फोन पर बरेली के सेटेलाइट बस स्टेशन पर बुलाया। उससे बाद वह युवक युवती को राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में दर्शन कराने के बहाने से ले गया। वहां उसने किराये का कक्ष लेकर उससे 10 जनवरी को शादी करने का वादा कर उससे दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

 
युवक ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। विरोध करने पर युवक ने उसका मुंह दबा दिया, जिससे वह चिल्ला नहीं पाई। अगले दिन युवक उसे बरेली के सेटेलाइट बस स्टेशन पर छोड़कर चला गया। युवती अपने घर चली आई। अगले दिन युवक ने युवती को फोन कर शादी करने से मना कर दिया। 

'पापा मुझे बचा लो': रात में किया कॉल, सुबह पेड़ पर लटका मिला युवक का निर्वस्त्र शव; पीसीएस की कर रहा था तैयारी
विज्ञापन


युवक ने युवती को धमकी भी दी कि पुलिस में रिपोर्ट कराने पर उसका वीडियो वायरल कर देगा। युवती ने जब फोन कॉल पर विरोध किया, तब युवक ने फोन पर ही उसे गालियां दीं।  इसके बाद युवती ने युवक से कई बार बात करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ निकला। 
विज्ञापन


युवती ने बुधवार को कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी। तहरीर में युवक के मोबाइल फोन नंबर का भी उल्लेख किया गया है। कोतवाली के वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि ऐसी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो उसकी जांच पड़ताल की जाएगी और सत्यता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें