थाना बरखेड़ा पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोरी का आरोपी संवाद
बरखेड़ा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की तीन बाइकें बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, रविवार को टीम ग्राम रम्पुरा नत्थू के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार को रोका। पूछताछ और कागजात मांगे जाने पर युवक कोई भी संतोषजनक दस्तावेज पेश नहीं कर सका। शक होने पर जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो उसने मोटरसाइकिल चोरी की होने की बात स्वीकार की। पकड़ा गया आरोपी अभिषेक बिलसंडा के ग्राम आजमपुर का निवासी है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि आरोपी पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। संवाद