फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाइक सवार युवकों ने ब्यूटी पार्लर संचालिका से की छेड़खानी

Fri, 21 Jul 2023 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। बुधवार शाम टहलने निकली ब्यूटी पार्लर संचालिका से बाइक सवार तीन युवकों ने छेड़खानी कर दी। इसे लेकर संचालिका ने मौके पर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। बाद में संचालिका ने तहरीर देने से मना कर दिया। पुलिस ने तीनों युवकों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन

हजारा थाना क्षेत्र की महिला नगर में ब्यूटी पार्लर चलाती है। बुधवार शाम वह कोतवाली रोड पर टहलने निकली थी। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार युवकों ने उससे छेड़खानी कर दी। इस पर महिला ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
इंस्पेक्टर क्राइम उमेश कुमार ने बताया कि महिला के आरोप पर तीन युवकों को हिरासत में लिया गया, लेकिन जांच में छेड़छाड़ का मामला नहीं पाया गया। महिला ने भी लिखित शिकायत करने से इन्कार कर दिया। लिहाजा तीनों युवकों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें