फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर- पूरनपुर मार्ग पर हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर। माधोटांडा क्षेत्र में स्थित एक रिसोर्ट पर काम कर घर लौट रहे बाइक सवार की रविवार रात कलीनगर-पूरनपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
पूरनपुर क्षेत्र के गांव खमरिया पट्टी महादिया निवासी सत्यपाल (28) पुत्र भोले राम माधोटांडा क्षेत्र के गोमती उद्गम स्थल के निकट स्थित रिसोर्ट पर काम करता था। रविवार को सत्यपाल काम निपटाकर देर रात बाइक से घर लौट रहा था। कलीनगर -पूरनपुर मार्ग पर पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

जिससे बाइक समेत युवक दूर जा गिरा। सिर में गंभीर चोटें आईं। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को पूरनपुर सीएचसी भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। माधोटांडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
000
आठ दिन बाद होनी थी सत्यपाल की शादी
मृतक सत्यपाल काफी खुशमिजाज था। मेहनत कर परिवार की देखभाल करता था। सत्यपाल की आठ दिन बाद शादी होनी थी। शादी के कार्ड भी बंट गए थे। पौटा कलां क्षेत्र निवासी युवती से शादी तय हुई थी। मौत के बाद दोनों परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं।
00
00
बस से कुचलकर वृद्धा की मौत



पूरनपुर। बस से कुचलकर गांव ढक्का चांट निवासी देवकी देवी (65) की मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर देवकी देवी के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन




घटना रविवार शाम करीब सात बजे गांव ढक्का चांट के प्राइमरी स्कूल के पास की है। गांव निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि उनकी मां देवकी देवी पूरनपुर से घर लौट रहीं थी। गांव में प्राइमरी स्कूल के पास चालक ने उनकी मां के ऊपर बस चढ़ा दी। बस के अगले पहिया के नीचे दबने से उनकी मां की मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस को छोडक़र भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें