फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Tue, 03 Oct 2023 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़ ।
विज्ञापन
कलीनगर। कार की टक्कर से बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे से गुस्साए लोगों ने कार चालक की पिटाई कर दी। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के गांव मैनाकोट निवासी 25 वर्षीय बिंदर कुमार सोमवार को पताभोजी निवासी सोहनपाल के साथ बाइक से माधोटांडा जा रहे थे। सोहन पाल की मैनाकोट में ससुराल है। माधोटांडा-खटीमा मार्ग पर गांव के बाहर आते ही खटीमा की ओर से आ रही कार से बाइक टकरा गई। हादसे में बिंदर और सोहन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सोहनपाल चला रहे थे।
हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ ने कार चालक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर मैनाकोट चौकी से एक सिपाही मौके पर पहुंचा। उसने जैसे-तैसे लोगों को शांत कर कार चालक को उनके कब्जे से छुड़ाया। एंबुलेंस से दोनों घायलों को माधोटांडा सीएचसी भेजा। यहां से दोनों को पूरनपुर सीएचसी रेफर कर दिया, जहां बिंदर को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। सोहन को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ अचल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें