फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पानी और गोमती नदी कर कब्जों की हकीकत जानने पहुंची टीम

विज्ञापन
गोमती उद्धगम स्थल पर जांच करती लखनऊ की टीम । संवाद
विज्ञापन
कलीनगर। गोमती नदी में पानी के साथ कब्जों की हकीकत जानने के लिए बृहस्पतिवार को लखनऊ से रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर की तीन सदस्यीय टीम उद्गम स्थल पहुंची। यहां क्षेत्रीय लोगों से जानकारी जुटाने के बाद उद्गम स्थल से लेकर आगे तक पानी और कब्जे की स्थिति जानकर रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन

गोमती नदी का उद्गम स्थल माधोटांडा में है। तमाम प्रयासों के बाद भी नदी की धारा अविरल नहीं हो सकी है। पूर्व में शासन स्तर से करोड़ों रुपये का बजट भी खर्च किया गया था। इसके अलावा तत्कालीन डीएम पुलकित खरे ने कार्य योजना तैयार कर उद्गम स्थल से लेकर जनपद की सीमा तक नदी की खोदाई भी कराई थी। इसके बाद भी नतीजा शून्य रहा।
तीन माह पूर्व एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने प्रयास शुरू किए। इसके लिए कब्जे की स्थिति को परखा तो पूरनपुर क्षेत्र में सरकारी दस्तावेजों में नदी दर्ज नहीं मिली। इसको लेकर पत्राचार किए गए। इधर, बृहस्पतिवार को लखनऊ के रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर की तीन सदस्यीय टीम उद्गम स्थल पहुंची। टीम में मोनू शुक्ला, स्वेता, शिखा आदि शामिल रहीं। क्षेत्रीय लोगों से जानकारी जुटाई। गोमती भक्त निर्भय सिंह, रामूर्ति सिंह ने जानकारी दी। इसके बाद उद्गम स्थल से लेकर हरीपुर तक पानी और कब्जे की हकीकत जानी। स्थिति के आधार पर रिपोर्ट भी तैयार की गई। टीम दो दिन तक रुककर सर्वे करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें