फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिला के कुंडल नोचकर भागे बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। ई-रिक्शा से जा रही एक महिला के बाइक सवार कान से कुंडल नोचकर भाग गए। इससे सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम कोकिला की रहने वाली कृष्णा देवी पत्नी पवन कुमार अपने मायके दियूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पैतबोझी से रविवार की देर शाम ई-रिक्शा से जा रही थी। रास्ते में गांव अमखेड़ा के पास एक ईंट भट्ठा के पास बाइक सवार दो युवकों ने एक कान का कुंडल झपट्टा मार कर नोच लिया और भाग गए। इसपर महिला शोर मचाने लगी। महिला के शोर मचाने पर राहगीरों ने बाइक सवारों का कुछ दूर तक पीछा किया लेकिन वह नहीं मिल सके। थाने में महिला की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुट गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें