गजरौला। माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर कल्यानपुर गांव के निकट अज्ञान वाहन की टक्कर से बाइक सवार न्यूरिया क्षेत्र के गांव डडिया निवासी राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
युवक सिद्ध बाबा स्थल पर आयोजित भंडार में शामिल होकर लौट रहा था। जानकारी के बाद रिछौला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से घायल को मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया। संवाद