बीसलपुर। बरखेड़ा क्षेत्र के गांव नारायणपुर निवासी टीकाराम मौर्य की उपचार के दौरान मौत हो गई है। टीकाराम के भाई छत्रपाल मौर्य ने बताया कि टीकाराम (32) रविवार की देर रात नगर से बाइक पर सवार होकर अपने गांव को जा रहे थे। रास्ते में बीसलपुर-पीलीभीत हाईवे पर गांव जसौली के पास अचानक आए सांड़ से उनका बाइक टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसके बाद परिजन उन्हें शहर के निजी अस्पताल में ले गए। सोमवार को सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। संवाद