बीसलपुर। दियोरिया मार्ग पर कस्बा मधवापुर के पास बुधवार को ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
थाना बरखेड़ा के गांव अरसिया बोझ निवासी राजाराम बुधवार को सुबह बाइक से दियोरिया होते हुए बीसलपुर आ रहे थे। रास्ते में कस्बा मधवापुर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद