फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर हाईवे पर कचहरी के समीप बुधवार रात हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर कचहरी के पास बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक न्यूरिया का रहने वाला है।
टनकपुर मार्ग से बुधवार रात करीब आठ बजे पीलीभीत से न्यूरिया की ओर जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कचहरी के पास टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस घायल को लेकर जिला अस्पताल लेकर आई। यहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। काफी प्रयास के बाद युवक की पहचान न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम बरी निवासी जसवीर पुत्र भागीरथ के रूप में हुई। पुलिस ने न्यूरिया थाने के माध्यम से युवक के परिजनों को हादसे की सूचना भिजवाई। टक्कर मारने वाले वाहन का कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें