फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीसलपुर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, देर रात लौट रहा था घर

Fri, 23 Jun 2023 10:34 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

गांव पिपरा खास निवासी 22 वर्षीय शिवम मिट्टी डलवाने का काम करता था। बृहस्पतिवार देर रात बीसलपुर से घर जा रहा था, रास्ते में ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार बजरी भरे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक को कब्जे में लिया है। 

विज्ञापन


थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पिपरा खास निवासी 22 वर्षीय शिवम पुत्र सत्यवीर बृहस्पतिवार की रात करीब 1:30 बजे बाइक से बीसलपुर से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में बीसलपुर से दो किलोमीटर दूर पीलीभीत मार्ग पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार बजरी भरी ट्रक की चपेट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर में भीषण हादसा: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती समेत पांच की मौत, चार साल की बच्ची घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस ने बजरी भरा ट्रक भी कब्जे में ले लिया है। तहरीर न मिल पाने के कारण पुलिस ने भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। सत्यवीर मिट्टी डलवाने का कार्य करता था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें