फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर बढ़ापुरा गांव के पास हादसा, पहन रखा था हेलमेट
विज्ञापन

अमरिया। बरेली- हरिद्वार नेशनल हाईवे पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा रविवार दोपहर करीब दो बजे हाईवे पर बढ़ापुरा गांव के पास हुआ।
बाइक सवार सितारगंज की ओर से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान बढ़ेपुरा गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मोहम्मद शाकिर (50) निवासी माधोपुर के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देने के साथ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, राहगीरों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट लगाए हुए था। संवाद
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें