फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाइक सवार को पीटकर मोबाइल फोन और नकदी लूटी

Sun, 02 Jul 2023 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। नगर से गांव जा रहे बाइक सवार गांव तकिया दीनारपुर निवासी सुमित की पिटाई कर बाइक सवार ने मोबाइल और 5070 रुपये लूट लिए। घटना की तहरीर सुमित ने पुलिस को दी।
विज्ञापन

सुमित ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे नगर से बाइक से गांव लौट रहा था। रास्ते में गांव के पास बाइक में पेट्रोल खत्म होने पर वह बाइक खींचकर ले जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने चाकू दिखाकर उन्हें रोक लिया और उनका मोबाइल फोन व 5070 रुपये लूट लिए। विरोध पर पिटाई भी की। रात को गांव पहुंचकर घटना की जानकारी लोगों को दी। रात अधिक होने पर घटना की सूचना देने कोतवाली नहीं आ सका। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि तहरीर पर जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें