जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र में नीलगाय से टकराकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर घायल हो गए। ग्राम गौनेरी निवासी अलीशेर अपने साथी आकिल अहमद और जहानाबाद निवासी मुर्शीद के साथ बाइक से पीलीभीत से जहानाबाद की ओर जा रहे थे। ग्राम सियाबाड़ी पट्टी के पास खेतों से सड़क पर आई नीलगाय से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में अलीशेर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा, जबकि दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि मृतक के परिजन को जानकारी दे दी गई है। संवाद