फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गणपति बप्पा मोरया... के साथ गजानन को विदाई

विज्ञापन
पूरनपुर में निकाली गई गणेश चतुर्थी विसर्जन यात्रा। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में एक सप्ताह से घर, मंदिर और पंडालों में स्थापित विघ्नहर्ता की प्रतिमा को शुक्रवार को धूमधाम से विदाई दी गई। इस दौरान गुलाल उड़ाकर और भजनों पर थिरकते श्रद्धालुओं ने ब्रह्मचारी घाट पर अगले साल फिर से आने की कामना के साथ देवहा नदी में गजानन की प्रतिमा विसर्जित की। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ... के जयकारे लगाए गए।
विज्ञापन

पीलीभीत व महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से सात सितंबर को श्रीगणेश प्रतिमा श्रीद्वारिकाधीश मंदिर में स्थापित की गई, छह दिनों तक पूजन संग भव्य आयोजन किए गए। इसमें भजन, संकीर्तन व सुंदरकांड का पाठ हुआ। बाहर से आए भजन गायकों ने भी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विनायक की प्रतिमा विसर्जन से पूर्व धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। इसके लिए नवयुवकों की टोलियां सुबह से ही विघ्नहर्ता की प्रतिमा की झांकियां तैयार करने में लगी रहीं।
श्रद्धालु गाजेबाजे के साथ देवा ओ देवा, गणपति देवा... तुम से बढ़कर कौन... भजन पर थिरकते दिखे। शाम को शोभायात्रा चौक बाजार से ड्रमंडगंज चौराहा, नींबू मंडी, स्टेशन रोड, थाना सुनगढ़ी, नई बस्ती चौराहा, काला मंदिर से बरेली गेट होते हुए जेपी रोड पहुंची।
विज्ञापन

इसमें गली-मोहल्लों से भक्त एकदंत की प्रतिमा लेकर उत्साह संग शामिल हुए, जहां ब्रह्मचारी घाट से प्रतिमा का देवहा नदी में विसर्जन किया गया। यात्रा में लंबोदर के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह फूल बरसाए। बच्चों से लेकर नौजवान तक सभी डीजे की भक्तिमय धुन पर थिरकते दिखे। गुलाल उड़ाकर उत्साह के साथ सभी ने गणपति बप्पा को विदाई दी। इस दौरान दीपक सावंत, जीतू मराठा, दिनेश मराठा, शुभम मराठा, पप्पू आदि उपस्थित रहे।



गणेश चतुर्थी शोभायात्रा का फूलवर्षा कर किया स्वागत
युवाओं ने जगह-जगह टांगी गईं मटकियों को फोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। नगर में सात सितंबर से चल रहे गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुक्रवार को पूजन, आरती और विसर्जन शोभायात्रा के साथ समापन हो गया। विसर्जन शोभायात्रा का नगर के कई स्थानों पर फूलवर्षा कर स्वागत किया गया। युवाओं ने जगह-जगह टांगी गईं मटकियों को फोड़ा। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया का जयघोष करते और गुलाल उड़ाते चल रहे थे।


गणेश चतुर्थी महोत्सव के अंतर्गत सात सितंबर से प्रतिदिन रात नौ बजे से देररात तक धार्मिक कार्यक्रम होते आ रहे थे। शुक्रवार को पूजन, आरती के बाद नगर में विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा माधोटांडा रोड, राधा माधव जगन्नाथ मंदिर, बाजार रोड, पकडि़या चौराहा, कोतवाली के सामने स्टेशन रोड होती हुई शारदा नदी की ओर रवाना हो गई।
शोभायात्रा में शामिल युवकों ने जगह-जगह ऊंचाई पर बांधी गई मटकियों को मीनार बनाकर तोड़ा। श्रद्धालु एक दूसरे को गुलाल लगाते और गणपति बप्पा मोरया का जयघोष करते चल रहे थे। शोभायात्रा में नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, अमोल मराठा, सतीश मराठा, पुनीत पांडेय, गणेश मराठा, हरी मराठा, सराफा संघ के अध्यक्ष संजय गुप्ता, आशीष रस्तोगी आदि शामिल रहे।

पूरनपुर में निकाली गई गणेश चतुर्थी विसर्जन यात्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें