फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैयादूज पर ट्रेनों और रोडवेज बसों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
भैया दूज ः पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पूरनपुर/ पीलीभीत। भैया दूज पर रोडवेज बसों और ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ रही।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही महिलाओं का भाइयों के घर जाने का सिलसिला शुरू हो गया। रोडवेज बसों और ट्रेनों में खासी भीड़ रही। शहर के चौराहों पर भी लोग रोडवेज बसों का इंतजार करते नजर आए। वहीं रेलवे जंक्शन पर ट्रेन से सफर करने वाले लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बरेली, शाहजहांपुर और टनकपुर की ओर से आने वाली ट्रेन प्लेटफार्म पर रुकते ही भीड़ का सैलाब दिखाई दे रहा था। सबसे ज्यादा रोडवेज की बसों में भीड़ रही। नौगवा चौराहे पर लोग घंटों बसों का इंतजार करते नजर आए। बीसलपुर, पूरनपुर, माधोटांडा रोड पर डग्गामार वाहनों की भरमार रही।
भैयादूज इस बार दो दिन मनाया जा रहा है। इसी को लेकर बृहस्पतिवार को सर्वाधिक भीड़ होने का अनुमान लगाया जा रहा है। परिवहन निगम की ओर से जिन रूटों पर दो बसें लगाई गईं थी। उन पर उनकी संख्या चार कर दी गई है। लंबे रूट पर भी यात्रियों की संख्या में अनुसार बसों को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

000
बुधवार को सामान्य से कुछ अधिक भीड़ रही। हालांकि बृहस्पतिवार को अधिक भीड़ रहने की उम्मीद है। डिपो से 90 रोडवेज और आठ अनुबंध बसों को चलाया जा रहा है। बसों के फेरे यात्रियों के अनुसार बढ़ा दिए जाएगा।
विज्ञापन

- वीके गंगवार, एएआरएम रोडवेज
भैया दूज मुहूर्त
पीलीभीत। भाई बहन के असीम प्रेम व स्नेह का प्रतीक भैया दूज का पर्व बुधवार को शाम 4:30 बजे द्वितीय तिथि लगने के साथ शुरू हो गया। बृहस्पतिवार को शाम 4:15 बजे तक बहनें भाइयों को मंगल तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना कर सकेंगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें