फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भारतीय मजदूर संघ ने एंबुलेंसकर्मियों की बहाली के लिए किया प्रदर्शन

Wed, 06 Sep 2023 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
ज्ञापन देने पहुंचे भारतीय मजदूर संघ के सदस्य । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। भारतीय मजदूर संघ की जनपद शाखा के पदाधिकारी ने बर्खास्त एंबुलेंसकर्मियों की बहाली समेत कई मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि एंबुलेंस के बर्खास्त कर्मियों की तत्काल बहाली की जाए। धन उगाही पर तत्काल रोक लगाई जाए। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में 2001 तक के संविदा चालक, परिचालकों को नियमित किया जाए। पदाधिकारियों ने कहा कि संविदा कर्मचारियों के साथ पक्षपात हो रहा है। एनएचएम के सभी संविदा कर्मियों की बीमा, स्थानांतरण, वेतन विसंगतियों की समस्याओं का समाधान किया जाए। आशा, आशा संगिनी को न्यूनतम 10,000 मासिक मानदेय निश्चित करते हुए सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए।
रेहड़ी, पटरी दुकानदारों को समुचित स्थान दिया जाए एवं उनका पुलिस उत्पीड़न बंद किया जाए। ई रिक्शा, ऑटो को स्टैंड दिया जाए। इसके अलावा अन्य कई मांगों को रखा गया है। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सक्सेना, ब्रह्म स्वरूप वर्मा, नंदकिशोर कश्यप, मनोज कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें