बीसलपुर। कोतवाली के पीछे स्थित बालाजी मंदिर में बुधवार को भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारा दोपहर में शुरू होकर शाम तक चलता रहा। बढ़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और मनौतियां भी मानी। व्यवस्था में मनोहरलाल गुप्ता, अनिल गुप्ता, कुलदीप पांडेय, दयाशंकर, रिंकू, संजीव गुप्ता और राजेश भारद्वाज का विशेष सहयोग रहा। भंडारे को लेकर मंदिर में सजावट और प्रकाश का विशेष बंदोबस्त किया गया था। संवाद