फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भाकियू का बेमियादी धरना जारी, आज होगा नींद हराम आंदोलन

Mon, 24 Jul 2023 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन करते साधु । संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव अमरैयाकलां के धार्मिक स्थल से साधुओं को भगाने, धार्मिक स्थल पर कब्जे की कोशिश के विरोध में भाकियू का तहसील परिसर में शुरू हुआ बेमियादी धरना प्रदर्शन तीसरे दिन जारी रहा। धरना स्थल पर हुई सभा में गांव जेठापुर के रास्ते के गड्ढा से मंगलवार सुबह तक अतिक्रमण न हटने पर मंगलवार शाम से पूरी रात नींद हराम आंदोलने करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर शनिवार से तहसील परिसर में बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू किया गया था। सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने समस्याओं का समाधान न होने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन स्थल पर हुई सभा में गांव जेठापुर में रास्ते पर गड्ढा पर अतिक्रमण पर रोष व्यक्त किया गया। तय किया गया कि प्रशासन ने अगर मंगलवार सुबह तक गड्ढा से अतिक्रमण नहीं हटवाया तो रात में नींद हराम आंदोलन किया जाएगा।
इसके रात को अफसरों के आवास के बाहर ढोल-बाजे बजाकर नींद हराम की जाएगी। तीसरे दिन धरना स्थल पर बाबा फूलचंद दास, रामस्वरूप दास, महेश दास, संतराम को भाकियू के प्रदेश सचिव स्वराज ङ्क्षसह ने माला पहनाकर धरना पर बैठाया। सभा मेंं भाकियू के मंंडल उपाध्यक्ष लालू मिश्रा, तहसील अध्यक्ष सत्यपाल वर्मा, दामोदर प्रसाद यादव, कमला देवी, रमेश चंद्र मिश्रा, कुलवंत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें