कार की टक्कर से बाइक सवार थाना खुटार के गांव नवदिया नवाजपुर निवासी नन्हें लाल के दस वर्षीय पुत्र सुमित की मौत हो गई। सुमित अपनी मां नन्हीं देवी और बड़े भाई सुरजीत के साथ अपने मामा की शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। हादसे में नन्हीं देवी और सुरजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद कार चालक कार को कुछ दूरी पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मृतक के चाचा रामगोपाल की ओर से कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार को कब्जे में ले लिया। किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अन्य हादसे में बाइक की टक्कर से गांव जेठापुर निवासी सूरजपाल की पत्नी चालिस वर्षीय चंपा घायल हो गई। घायल चंपा को सीएचसी लाया गया। घटना आसाम हाईवे पर गांव कढेरचौरा के कुछ आगे एक धार्मिक स्थल के पास सोमवार को सुबह करीब सात बजे हुई। खुटार थाना के गांव नवदिया नवाजपुर निवासी नन्हें लाल की पत्नी नन्हीं देवी अपने पुत्र 16 वर्षीय सुरजीत और दस वर्षीय सुमित के साथ बाइक से अपने ममेरे भाई की शादी समारोह में भाग लेने गांव ढकिया जा रही थी। बाइक सुरजीत चला रहा था। आसाम हाईवे पर गांव कढेरचौरा के समीप सामने से आई इनोवा कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार किशोर सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर घायल नन्हीं देवी और उसके दूसरे पुत्र को सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद इनोवा चालक घटना स्थल के समीप गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने मृतक के चाचा गांव नवदिया नवादा निवासी रामगोपाल की ओर से इनोवा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पतला भेजा है। उधर गांव जेठापुर निवासी सूरजपाल की पत्नी चंपा देवी गांव की तीन महिलाओं के साथ गांव में ही काम से जा रही थी। इस दौरान पीछे से आए बाइक सवार ने चंपा को टक्कर मारकर घायल कर दिया। चंपा को इलाज को सीएचसी लाया गया।