फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शाकाहारी बनने से  ही होगा कल्याण’

Fri, 18 Mar 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 जयगुरुदेव जीवित वैचारिक संस्था के प्रांतीय महासचिव डॉ. ओपी गंगवार ने कहा कि सभी लोग शाकाहारी बने। इसी में उनका और देश का कल्याण है।
विज्ञापन

प्रांतीय महासचिव ने शुक्रवार को रामलीला में आयोजित कार्यक्रम में प्रवचन करते हुए कहा कि जब तक लोग शाकाहारी नहीं बनेंगे, तब तक देश का कल्याण नहीं होगा। मंच की जिला उपाध्यक्ष डॉ. सविता गंगवार ने कहा कि सभी लोगों को गुरु के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। जिला मंत्री ओमपाल प्रजापति ने कहा कि गुरु के बताए रास्ते पर चलने में कोई नुकसान नहीं होता है। कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता शेरसिंह, ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश, वेदपाल, प्रेमवती और अयोध्या प्रसाद आदि वक्ताओं ने प्रवचन किए। इस मौके पर तय हुआ कि 25 मार्च से कानपुर से शाकाहारी अभियान शुरू कर दिया जाएगा, जो पूरे प्रदेश में चलेगा। इस सिलसिले में पदाधिकारियों को अलग अलग प्रकार की जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। संचालन ओमपाल ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें