फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दूसरों की जान बचाने के लिए रक्तदान कर बनें महादानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदान कर छह लोग महादानी बने। कुछ अन्य लोगों ने हीमोग्लोबिन की जांच कराकर जरूरत पड़ने पर रक्तदान का संकल्प लिया। रक्तदान करने वालों को प्रमाणपत्र दिया गया।
विज्ञापन

शिविर का सीएमओ डॉ. आलोक कुमार शर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि यह रक्त गंभीर मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर दिया जाता है। रक्तदान करने वालों को कोई नुकसान नहीं होता है, रक्तदान कर आप दूसरों को नई जिंदगी देते हैं। सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर को सेहतमंद किया जा सकता है।
इस मौके पर ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ परीक्षित सिंह, लैब टेक्नीशियन दिग्विजय आर्य, कपिल वैश्य, काउंसलर अमरीन फातिमा के अलावा बृजेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें