खटीमा जंगल मार्ग पर घूमता भालू। स्रोत - वायरल फोटो
कलीनगर। माधोटांडा-खटीमा जंगल मार्ग पर अचानक भालू की चहलकदमी से दहशत फैल गई। दहशत के बीच मार्ग से गुजर रहे साइकिल सवार लोग सहम गए। दूसरी ओर से आ रहे कार सवारों ने भालू की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
जंगल मार्ग पर हिंसक वन्यजीवों की चहलकदमी आम बात हो गई है। सुरक्षा के लिहाज से टाइगर रिजर्व प्रशासन ने नियमों का पालन करने पर जोर भी दिया है। सबसे अधिक सक्रियता खटीमा मार्ग पर महोफ रेंज के अंतर्गत रहती है।
रविवार सुबह खटीमा मार्ग से कुछ साइकिल सवार गुजर रहे थे। इस दौरान अचानक जंगल से निकला भालू मार्ग पर आ गया। भालू को देख साइकिल सवारों में दहशत फैल गई। सभी पीछे लौटने लगे। इस दौरान दूसरी दिशा से कुछ अन्य चार पहिया वाहन आ गए। उन्होंने साइकिल सवारों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। भालू की वीडियो बनाई। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।