वन क्षेत्र से सटे क्षेत्र के ग्रामीणों की वनों पर निर्भरता कम करने के लिए जाइका के माध्यम से स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं। इन समूहों को प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में प्रशिक्षण दिया गया। सात दिन चलने वाले इस प्रशिक्षण का रविवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि डीडीएम नाबार्ड ने कहा स्वयं सहायता समूह बैंकों से ऋण प्राप्त कर उसका सदुपयोग करें ओर छोटी-छोटी बचत को एकत्र कर अपने काम को बढ़ाएं। इससे पूर्व संस्था की ओर से नियुक्त प्रशिक्षकों ने महिलाओं को धूपबत्ती, कागज के थैले आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया। अखिलेश सिंह ने सदस्यों को समूह चलाने का तरीका, इसके अभिलेख बनाना और बैंक का हिसाब रखने के तरीके बताए। समापन में डीएफओ कैलाश प्रकाश ने सभी सदस्यों से प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को अपनाकर गांव के विकास में सहयोग करने की अपील की।