फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई के साथ प्रतियोगिताओं का आयोजन जरूरी

Wed, 08 Jul 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के सह प्रशासक गुरुदित सिंह सैहमी व प्रतियोगिता इंचार्ज नितिन कौशिक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता अरावली हाउस, हिमालया हाउस, विंध्या हाउस की बीच हुई। अरावली हाउस के तेजल विमल, शहबाज पठान, शिवांश देवगन, मेहकम अंसारी, विशाल सिंह, यश सक्सेना, सौरभ यादव, कुनाल जायसवाल, अर्जुन देव ने शानदार पारी खेलते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर हिमालया हाउस रहा। जिसमें वेदांत आनंद, पार्थ जायसवाल, हार्दिक सब्बरवाल, आदर्श आर्या, हर्षवर्धन शामिल रहे। विंध्या हाउस के पवित्र टंडन, अमन आनंद, तरुण प्रताप, आकाश चौधरी आदि की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्य रंजीत सैहमी ने कहा कि पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों के लिए सर्वांगीण विकास के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन होना आवश्यक है। इस मौके पर प्रशासक परविंदर सिह, हेड मिस्ट्रेस अल्पना कोहली, करिश्मा सैहमी, कोमल गुप्ता, अरविंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें