कंपोजिट विद्यालय बरहा में हुआ साक्षर बचपन, सुरक्षित बचपन कार्यक्रम
पीलीभीत। कंपोजिट विद्यालय बरहा में मंगलवार को साक्षर बचपन, सुरक्षित बचपन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय संजीव कुमार सिन्हा ने पॉक्सो अधिनियम के तहत मिलने वाली सुरक्षा और उनके अधिकारों के बारे में सरल तरीके से समझाया। विशिष्ट अतिथि सीओ ट्रैफिक आकृति पटेल ने महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। संवाद