बंजर जमीन को खुशहाल बनाएगा ट्रैक्टर चलाता किसान : वीएम सिंह
राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के सदर विधानसभा प्रत्याशी यूसुफ मलिक के समर्थन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह ने बृहस्पतिवार रात मोहल्ला छोटा खुदागंज व कमल्ले चौराहा पर नुक्कड़ सभा कीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में राजनीति गंदी हो चुकी है। धर्म के नाम पर वोट मांगे जा रहे है। नेता लोगों की सेवा करना भूल गए हैं। इस दौरान उन्होंने किसान हित में किए कार्यों को गिनाया। कहा कि जिले की जमींन बंजर हो चुकी है, इसलिए ट्रैक्टर चलाता किसान जोकि पार्टी का चुनाव चिंह है, इस बंजर जमीन को जोतकर खुशहाल बनाने का काम करेगा। उन्होंने जाति या फिर धर्म के आधार पर वोट देने के बजाए एकता का संदेश देते हुए पार्टी प्रत्याशी यूसुफ को वोट करने की अपील की। इस मौके पर मतलूब हुसैन, ठाकुर श्रवण दत्त, हरिओम, धीरेंद्र मिश्र, जुल्फिकार नाजिश, माईन खान, अजमल, सोनू, ताहिर आदि मौजूद रहे।