फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रधान की गिरफ्तारी को लेकर घेरा बरखेड़ा थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर लगाया आरोपियों का पक्ष लेने का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरखेड़ा। गांव खजुरिया पचपेड़ा के प्रधान की गिरफ्तारी न होने से नाराज राष्ट्रीय योगी सेना के जिलाध्यक्ष व अखंड भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों संग बरखेड़ा थाने का घेराव किया। थाना पुलिस पर आरोपियों का पक्ष लेने का आरोप लगाया।

बरखेड़ा के गांव खजुरिया पचपेड़ा निवासी श्रीपाल ने 17 नवंबर 2023 को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक की पत्नी ने न्यायालय के आदेश से मौजूदा प्रधान राजेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। गीता देवी का आरोप है कि बरखेड़ा पुलिस मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रही है।
विज्ञापन

पीड़िता ने इसकी शिकायत अखंड भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सरोज नाथ से की। शिकायत पर योगी सरोज नाथ, राष्ट्रीय योगी सेना के जिलाध्यक्ष सुमित शर्मा, उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह व दूसरे संगठन के अजय प्रताप सिंह सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता बरखेड़ा थाने पहुंचे।
विज्ञापन

थाना पुलिस पर आरोप लगाए और कार्रवाई की मांग की। हिंदू संगठन के पदाधिकारी काफी देर तक थाने में ही बने रहे। एसएसआई सिद्धान्त शर्मा ने बताया कि मामले की नियमानुसार जांच क्षेत्राधिकारी की निगरानी में चल रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें