पीलीभीत। बरखेड़ा के विधायक किशन लाल राजपूत शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर छात्रा से दरिंदगी और हत्या करने वालों को जल्द पकड़वाने की मांग की। उन्होंने कहा कि घटना के आठ दिन बाद भी पुलिस दोषियों को नहीं पकड़ सकी है। मुख्यमंत्री ने उन्हें जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।