फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बरखेड़ा विधायक ने 99 विद्यार्थियों को दिए टैबलेट

विज्ञापन
जेएमबी इंस्टीट्यूट में छात्रा को टैबलेट देते विधायक व महाविद्यालय प्रबंध के लोग। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
पीलीभीत। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत जेएमबी इंस्टीट्यूट में विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने 99 विद्यार्थियों को टैबलेट बांटे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद व प्रबंध निदेशक अंचल गुप्ता ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। इसके बाद उन्होंने स्नातक और परास्नातक के 99 विद्यार्थियों को टैबलेट बांटे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को स्वावलंबी बनाने से लेकर टैबलेट, स्मार्टफोन वितरण की योजना का संचालन कर रही है। यदि छात्र-छात्राएं इसका अपने जीवन में सदुपयोग करते हैं तो यह संजीवनी बूटी की तरह कार्य करेगा। प्रबंध निदेशक अंचल गुप्ता ने इसे सरकार की दूरदर्शी पहल बताया। इस मौके पर डाॅ. ज्योति बाला, डाॅ. शैलेंद्र सिंह, डाॅ. राजन यादव, डाॅ. नाजिश, आयुषी सक्सेना, शैवी अग्रवाल, अंकित माथुर, देवांग शिवम, रंजना सिंह आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें