फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली ने पीलीभीत को पांच गोल से हराया

Thu, 03 Aug 2017 05:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
विज्ञापन
football
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को मंडलीय सुब्रतो फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बरेली के गुरु गोविंद सिंह इंटर कॉलेज ने राम इंटर कॉलेज पीलीभीत को पांच गोल के अंतर से हराकर फाइनल मैच जीत लिया। शहर के गांधी स्टेडियम में हुई फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा समिति के सचिव श्यामा कुमार व जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप चौहान ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में शाहजहांपुर को छोड़कर मंडल की तीन टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का पहला मैच पीलीभीत व बदायूं के बीच हुआ। जिसमें पीलीभीत की टीम विजयी रही। विजेता टीम पेनाल्टी स्ट्रोक में 3-2 से विजयी रही। फाइनल मैच सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज पीलीभीत व गुरु गोविंद सिंह इंटर कॉलेज बरेली के मध्य खेला गया। इसमें बरेली की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए पीलीभीत को 7-2 से हराकर फाइनल मैच जीत लिया। निर्णायक समिति में राजेश शुक्ला, संजय सरकार, चांद मोहम्मद, अनुराग निर्मल शामिल रहे। क्रीड़ा सचिव ने बताया कि फाइनल मैच में विजेता बनी गुरुगोविंद सिंह इंटर कॉलेज की टीम अब राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में भाग लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें