फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धड़ल्ले से बिक रहा प्रतिबंधित चायनीज मांझा, चपेट में आकर घायल हो रहे लोग

Tue, 24 Jan 2023 06:57 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में प्रतिबंध के बावजूद चायनीज मांझे की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। इस मांझे में उलझकर आए दिन लोग जख्मी हो रहे हैं। मगर अफसरों का ध्यान इस ओर नहीं है।
विज्ञापन
चायनीज मांझे से जख्मी हुआ युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में चायनीज मांझे की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। युवाओं का शौक लोगों की जान जोखिम में डाल रहा है। मगर अफसरों का ध्यान इस ओर नहीं है। शहर में दुकानदार चायनीज मांझे की बिक्री कर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बसंत पंचमी नजदीक आते ही पतंग उड़ाने का दौर शुरू हो जाता है। इस दौरान चायनीज मांझा जमकर बिकने लगता है। दुकानदार प्रतिबंध की भी परवाह नहीं करते।

कई लोग हो चुके हैं जख्मी

14 जनवरी को फैजान अशरफ बाइक से किसी को लेकर ईदगाह की ओर जा रहा था। ईदगाह कांशीराम कालोनी मोड़ पर वह चायनीज मांझे में उलझ गया। इस दौरान गले से मांझा हटाने की कोशिश में उसकी अंगुली कट कर गिर गई। राहगीरों ने परिवार वालों को जानकारी दी। बाद में उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

सिटी मजिस्ट्रेट से की शिकायत 

व्यापारी नेताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट से इस संबंध में शिकायत की। सिटी मजिस्ट्रेट ने एक दुकान से चायनीज मांझे की छह चरखी बरामद भी कीं, इसके बाद कार्रवाई नहीं की गई। इधर 16 जनवरी को मोहल्ला डालचंद निवासी सुदामा गौहनिया चौराहे से रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। इसी दौरान शुगर मिल के पास मांझे की चपेट में आने से उसकी नाक कट गई।  

विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि चायनीज मांझे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अगर दुकान पर चायनीज मांझा पकड़ा जाता है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें