फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक और एटीएम पर खत्म हुई कैश की किल्लत

Sat, 31 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी के 50 दिन पूरे हो गए है शहरी क्षेत्र में बैंक और एटीएम पर हालात सामान्य लगने लगे हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति ठीक नहीं है। बृहस्पतिवार को शहर के एटीएम और बैंकों में लोगों को नकदी हासिल होने में कोई कठिनाई नहीं हुई। नोट बंदी के बाद प्रधानमंत्री की ओर से दी गई 50 दिन की समय सीमा समाप्त हो गई। इस बीच बड़ी संख्या में लोगों ने ई-बैकिंग का रुख किया। शहरी इलाके की बात करें तो कुछ पेट्रोल पंपों के अलावा कई व्यापारियों ने भी स्वाइप मशीनों का प्रयोग शुरू कर दिया। शहर में मेडिकल स्टोर व अन्य दुकानों पर पेटीएम सुविधा अपनाई जा रही है। बीसलपुर। कैश खत्म हो जाने के कारण भारतीय स्टेट बैंक की नवीन शाखा में दोपहर 12 बजे के बाद ग्राहकों को पैसा नहीं बांटा गया, जिससे लोगों को लौटना पड़ा। इधर भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा का एटीएम 12 दिन से खराब पड़ा है। शाखा प्रबंधक भारत भूषण ने बताया कि विभागीय उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें