श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भोजन सेवा हेतु बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्थापना दिवस के उपलक्ष में बर्त
पीलीभीत। श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में दरिद्र नारायण भोजन सेवा के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने 116वें स्थापना दिवस पर बर्तन दान किए। मुख्य शाखा प्रबंधक असीम राणा ने बताया बैंक जनहित के कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। वृद्ध सेवा आश्रम में वाटर कूलर एवं श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में बर्तनों की आवश्यकता थी। बैंक ऑफ बड़ौदा ने दो भगोने, एक बड़ी कड़ाही, दो बड़ी परात, दो टब आदि बर्तन दिए हैं। इस दौरान अनिल सुनार, गौरव शर्मा, सुमित खरे, नरेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद