फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बांद्रा-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन का पीलीभीत स्टेशन पर भी होगा ठहराव, मिलेगी राहत

Sat, 02 May 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बांद्रा से होकर गोरखपुर जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। इस ट्रेन का ठहराव पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर भी किया जाएगा। इससे यात्रियों को राहत मिल सकेगी। इस ट्रेन का संचालन आज देर रात से शुरू किया जाएगा। गाड़ी संख्या 09157 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अनारक्षित समर स्पेशल विशेष गाड़ी तीन मई को रात 12:30 बजे चलेगी। इसके बाद यह रास्ते में आने वाले विभिन्न स्टेशनों से गुजरते हुए दूसरे दिन की रात 3:09 बजे बरेली सिटी, 03.49 बजे इज्जतनगर और पीलीभीत से 06.29 बजे आगे के स्टेशन के लिए रवाना की जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर शाम 05:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 09158 गोरखपुर से रात 8:30 बजे संचालित की जाएगी। इसके बाद विभिन्न स्टेशनों से होते हुए पीलीभीत सुबह 6:06 बजे पहुंचेगी। इसके बाद इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर 7:37 बजे और बरेली सिटी पर 8:09 बजे पहुंचेगी। इसके बाद 11:30 बजे बोरीवली पहुंचेगी। इस गाड़ी में अनारक्षित श्रेणी के 18 कोच सहित कुल 20 कोच लगे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें