फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने का बजरंग दल ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धार्मिक स्थलों, बरातघरों में तेज आवाज में लाउडस्पीकर-डीजे बजाने, देर रात तक आतिशबाजी करने के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला को सौंपा। ज्ञापन में ध्वनि प्रदूषण के मामले में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा कि ध्वनि प्रदूषण से बीमार, बुजुर्गों सहित अन्य को असुविधा हो रही है। सुबह चार बजते ही कई धार्मिक स्थलों पर चार-चार लाउडस्पीकर तेज आवाज में बजने लगते हैं। कई बरातघरों में आधी रात तक डीजे बजते हैं। तेज आवाज वाले पटाखे दागे जाते हैं। इसके अलावा बुलेट बाइकों से पटाखों जैसी तेज आवाज की जाती है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। कुछ दिन तक ध्वनि प्रदूषण पर रोक के बाद फिर लाउडस्पीकर तेज आवाज में बजाए जा रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय बजरंग दल, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. दयाल विश्वास, जिला उपाध्यक्ष धनंजय मिश्र, रामाशंकर गुप्ता, शिवम भदौरिया, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें