फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बदायूं की टीम ने 65 रन से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-19 ट्रायल्स मुकाबलों का आयोजन एसआरएमएस क्रिकेट मैदान पर किया जा रहा है। इसमें बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। रविवार को पहला मुकाबला बदायूं और पीलीभीत की टीम के बीच हुआ। इसमें बदायूं की टीम ने 65 रन से विजेता रही।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बदायूं की टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी पीलीभीत की टीम 150 पर ही ढेर हो गई। ट्रायल्स में ऑब्जर्वर के तौर पर कमल कांत कनौजिया उपस्थित रहे। कोच मनीष सिंह ने बताया कि सोमवार को बरेली और शाहजहांपुर के मध्य मुकाबला खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें