फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क में घटिया निर्माण पर पालिका सदस्य का हंगामा

Tue, 24 Feb 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के जेपी रोड स्थित शहीद रामस्वरूप पार्क का जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है। आरोप है कि निर्माण में ठेकेदार घटिया सामग्री लगा रहा है। इसकी जानकारी होने पर नगरपालिका सदस्य पुष्पा उपाध्याय खुद सोमवार को रामस्वरूप पार्क जा पहुंची। उन्होंने पार्क बनाने में प्रयोग की जा रही निर्माण सामग्री एक पॉलीथिन में भरी और सीधे नगरपालिका सभागार गईं। पालिका सदस्य पुष्पा ने नगरपालिका चेयरमैन प्रभात जायसवाल और ईओ अरुण मणि त्रिपाठी को पॉलिथिन में भरी निर्माण सामग्री दिखाई और घपलेबाजी करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि नगरपालिका के कुछ सदस्य पार्क में गलत कार्य करा रहे है। पुरानी सीढ़ियों के ऊपर ही नया प्लास्टर किया जा रहा है। घटिया निर्माण किए जाने को लेकर पालिका सदस्य पुष्पा ने खूब हंगामा किया। चेयरमैन ने मामले की तत्काल जांच के आदेश दिए। निर्माण सामग्री बरेली स्थित लैब में भिजवाने को कहा। चेयरमैन के मुताबिक ठेकेदार द्वारा निर्माण में लापरवाही पाई जाती है भुगतान रोकने के साथ लाइसेंस ब्लैक सूची में डाल दिया जाएगा। यही नहीं अनियमितता मिलने पर जेई के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें