फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो अफसरों की खींचतान में नपा विकास भवन का बाबू

Wed, 09 Aug 2023 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पंचायती राज विभाग में तैनात सफाईकर्मियों की अफसरों के यहां से संबद्धता खत्म करने के लिए नोटिस जारी होने के बाद अब दो अधिकारियों के बीच जंग शुरू हो गई है। इस जंग में विकास भवन का एक बाबू निपट गया है। दरअसल, इस बाबू ने ही नोटिस तैयार किए थे। डीएम के अनुमोदन पर डीडीओ ने उसका बीसलपुर तबादला कर दिया है।
विज्ञापन

गांवों में तैनात करीब 26 सफाईकर्मी अपना मूल तैनाती स्थल छोड़कर जिला मुख्यालय पर अधिकारियों की सेवा कर रहे है। इनमें कई तो अधिकारियों के कार्यालय में बाबूगिरी कर रहे हैं। दो साल पहले इन सफाई कर्मियों को मूल पद भेजने का आदेश जारी हुआ था। इसके बाद मामला ठंडा पड़ गया था।
अब डीपीआरओ सतीश कुमार ने कलक्ट्रेट और अधिकारियों के यहां लगे 13 सफाई कर्मियों की मूल पद पर वापसी के लिए उन्हें नोटिस जारी कर दिया। नोटिस जारी होते ही दोनों अधिकारियों में रार शुरू हो गई। सोमवार को सफाई कर्मी डीएम के पास पहुंचे थे। डीएम ने डीपीआरओ को बुलाकर पूरा मामला समझा। इसके बाद शाम को ही दो अधिकारियों के झमेले में विकास भवन में तैनात वरिष्ठ सहायक महेश कुमार का बीसलपुर तबादला कर दिया गया। डीडीओ की ओर से जारी तबादला आदेश में कहा गया है कि जिलाधिकारी के अनुमोदन पर प्रशासनिक आधार पर बीसलपुर तबादला किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें