अमरिया (पीलीभीत)। श्री राम लीला मेले में चल रहे दंगल में मंगलवार को कई कुश्तिया हुईं। पहली कुश्ती में दिल्ली जामा मस्जिद के बाबर पहलवान ने झांसी के शैतान पहलवान को हराकर जीत हासिल की।
दूसरी कुश्ती गोरखपुर के मुन्ना पहलवान और अजमेर के बाबा अजमेरी पहलवान के बीच हुई। दो मिनट तक चली कुश्ती में अजमेरी पहलवान ने जीत दर्ज की। तीसरा मुकाबला नेपाल के थापा पहलवान व कोल्हापुर के नकाब पहलवान के बीच हुआ। इसमें थापा पहलवान ने नकाब पहलवान को चित किया।
इस मौके पर मेला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, सुरेश कुमार गुप्ता, श्याम बिहारी गौतम, लेखराज भारती, शिव शंकर लाल मौर्या, रोहित कुमार गुप्ता, मुंशीलाल सागर आदि मौजूद रहे। दंगल देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।
जम्मू कश्मीर के फैजल और अयोध्या के बाबा नागेंद्र ने मारी बाजी
मझोला (पीलीभीत)। मझोला महोत्सव के तहत तीसरे दिन मंगलवार को दोपहर बाद दंगल का आयोजन किया गया। इसमें जम्मू कश्मीर, झांसी समेत कई स्थानों के पहलवानों ने दाव पेंच आजमाए। जिसमें जम्मू कश्मीर के फैजल व अयोध्या के बाबा नगेंद्र ने जीत दर्ज की।
तीसरे दिन दंगल की शुरुआत में जम्मू कश्मीर के फैजल गनी और झांसी के नागालैंड के बीच रोचक कुश्ती हुई। जिसमें फैजल गनी ने जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला अयोध्या हनुमान गढ़ी के बाबा नगेंद्र दास और अंबाला के राजेश के बीच हुआ। जिसमें काफी देर तक चले दांवपेच के बाद बाबा नगेंद्र दास ने जीत दर्ज की। इसके अलावा भी कई कुश्तियां हुईं। संवाद
अमरिया में आयोजित दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान।संवाद