फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धूमधाम से निकाली गई बाबा नीम करौली की झंडी यात्रा

Sun, 21 Jul 2024 04:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
कांशीराम कॉलोनी ​​स्थित बालाजी मंदिर से निकाली गई झंडी यात्रा।
विज्ञापन
पीलीभीत। गुरु पूर्णिमा पर्व के उपलक्ष्य में काशीराम कॉलोनी ईदगाह से श्री बालाजी ब्रहमदेव संकीर्तन दरबार की ओर से बाबा नीम करौली की झंडी यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसमें दूसरे जिलों के श्रद्धालुओं भी शामिल हुए। देर शाम बाबा नीम करौली और बालाजी महाराज का दरबार सजाया गया। जहां श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर मनौती मांगी।
विज्ञापन

यात्रा से पहले सुबह दस बजे मंदिर में बाबा की ज्योति जलाकर उनका ध्यान किया गया। नगर पंचायत चेयरमैन संदीप कौर, संतोख सिंह संधू ने बाबा की पूजा अर्चना कर आरती की। जिसके बाद झंडी का पूजन कर यात्रा आरंभ की गई। झंडी यात्रा के दौरान हरियाली का महत्व बताते हुए महंत विशाल सेवक ने कॉलोनी प्रांगण में एक पौधा मां और बाबा के नाम समर्पित करते हुए रोपित किया।
झंडी यात्रा मंदिर से शुरू होकर कॉलोनी में स्थित बृह्मदेव मंदिर पर पहुंची। इसके बाद यात्रा कॉलोनी से होते हुए वार्ड नंबर छह, रेलवे क्राॅसिंग ईदगाह से रोडवेज के समीप बालाजी मंदिर पर पहुंची। ढोल नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु बाबा के भजनों पर जमकर झूमे। झंडी यात्रा में बाबा की जय जयकार होती रही। वापस मंदिर पहुंचकर यात्रा को विश्राम दिया गया।
विज्ञापन

शाम सात बजे बाबा नीम करौली और बालाजी महाराज का दरबार लगाया गया। इस मौके पर सरोज सक्सेना, विशन कुमार, वीरु गुप्ता, मनीष अग्रवाल, कपिल गुप्ता, श्रेय सक्सेना, मोहक, रत्नाकर रवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें