पीलीभीत के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में विजेता छात्राओं के साथ मौजूद प्रधानाचार्य एवं शिक्षिका।स
पीलीभीत। प्रयागराज में संपन्न हुई प्रदेश स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में बरेली मंडल की टीम ने अंडर-19 बालिका वर्ग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसको लेकर बरेली मंडल के डीडीआर गजेंद्र सिंह ने बेहतर प्रदर्शन करने पर आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा साक्षी शर्मा, साथी वर्मा व शिक्षिका गुंजन पांडेय को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य सुमन देवी समेत स्टाफ ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। संवाद