फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों के काॅरिडोर में दखलंदाजी से बचें : एफडी

विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी को संबोधित करते फील्ड डायरेक्टर विजय सिंह। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। विश्व हाथी दिवस पर सोमवार को पीटीआर और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ओर से पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें फील्ड डायरेक्टर विजय सिंह ने वन्यजीवों के संरक्षण को लेकर जरूरी जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान हाथियों की निगरानी में बेहतर कार्य करने वाले बाघ मित्रों को भी सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


फील्ड डायरेक्टर (एफडी)विजय सिंह ने कहा कि कि पीटीआर की बराही रेंज की सीमा में प्रवासी हाथियों का आना-जाना लगा रहता है। नेपाल की ओर से आने वाले हाथी बराही और हरीपुर रेंज के जंगल में होकर दुधवा के जंगल तक विचरण करते हैं। यह इलाका हाथियों का कॉरिडोर माना जाता है।
हाथियों के संरक्षण के लिए जरूरी है कि उनके क्षेत्र में मानव की दखलंदाजी न हो। वन विभाग और इंसानों के बीच बेहतर तालमेल होना जरूरी है। पूर्व में हुए बेहतर प्रयासों के चलते पीलीभीत टाइगर रिजर्व को विश्व स्तर पर पहचान मिली है। पीएम ने भी बेहतर कार्यों की सराहना की है।
विज्ञापन

एसपी अविनाश पांडेय ने भी वन और वन्यजीवों के बेहतर संरक्षण को लेकर विचार रखे। इस दौरान पूर्व में बराही और महोफ के जंगल में पहुंचे नेपाली हाथियों की बेहतर निगरानी करने वाले पांच बाघ मित्रों को सम्मानित किया गया। गोष्ठी में कला प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजना अधिकारी नरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें